रामागांव, धरगांव, हटनिया, बैरगांव के ग्रामीणों ने मलवे का डंपिंग जोन बनाने का किया विरोध
एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। गुरुवार को कोटद्वार तहसील क्षेत्रांतर्गत के अंतिम छोर के ग्रामीणों (रामागांव, धरगांव, हटनिया, बैरगांव आदि ) ने रिहायशी क्षेत्र में NH (नेशनल हाई वे) सतपुली -गुमखाल के बीच सड़क चौड़ीकरण के लिए पहाड़ कटिंग के मलवे का डंपिंग जॉन बनाए जाने और रात्रि के समय मलवा डालने पर रोक लगाने विषयक ज्ञापन जिला अधिकारी को उपजिलाधिकारी कोटद्वार के माध्यम से प्रेषित किया।
ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व में ‘डंपिंग जॉन’ रिहायशी इलाके के इतर जनशून्य स्थानों पर पर बनाए गए हैं, लेकिन NH से संबंधित अधिकारियों द्वारा जनता और ग्राम प्रधान के विरोध के बावजूद भी आपत्ति को अनसुना कर ग्राम-रामागांव , धरगांव, हटनिया, बेरगांव के ऊपर सड़क के निचले हिस्से पर मलवा डाला जा रहा है, जिससे गांव वासियों की नाप खेत के जमीन एवं मकानों के लिए भविष्य एवं बरसात दिनों में खतरे का अंदेशा बन रहा है।
ज्ञापन में जिलाधिकारी महोदय से मांग की ही है कि डंपिन जॉन (पहाड़ कटिंग का मलवा ) इस रिहायशी इलाके में
न बनाया जाए, अन्यत: की स्थिति में क्षेत्रीय ग्रामीण जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ लेकर आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाने के लिए बाध्य होगी, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व शासन प्रशासन का होगा।
ज्ञापन ग्रामीण बलबीर सिंह रावत एवं ग्राम प्रधान वारिश अहमद (रामागांव) रंजना रावत (पूर्व प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस) शीला भारती , दलीप सिंह रावत, परमानंद, आशा राम, रमेश चंद्र खंतवाल, प्रदीप नेगी, चंद्रमोहन सिंह, जावेद हुसैन , मदन सिंह नेगी, बीरेंद्र सिंह रावत, नरेन्द्र सिंह आदि ग्रामीण सम्मिलित थे।