कांग्रेस ने सुभाष चंद्र बोस को 129 वीं जयंती पर किया याद

कांग्रेस ने सुभाष चंद्र बोस को 129 वीं जयंती पर किया याद

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय मालवीय उद्यान में कांग्रेसियों ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर सृद्धासुमन अर्पित किए, और उनकी जयंती को “पराक्रम दिवस” के रूप में मनाया। इस महान विभूति का जन्म आज के ही दिन 23 जनवरी 1897 को कटक (ओडिशा) में हुआ था।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि नेताजी ने जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया, और अपना उद्देश्य स्पष्ट क्योंकि अब अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष होगा।
उन्होंने पूरे यूरोप में स्वतंत्रता के लिए अलख जगाया और युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया । नेताजी नेतृत्व में सिंगापुर में आजाद हिंद फौज ( अस्थाई आजाद हिंद सरकार, Provisional Government of free India) INA का क्रांतिकारी नारे “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा” ,”जय हिंद,” “दिल्ली चलो” के उदघोष के साथ गठन किया गया, जो आज भी राष्ट्र भक्ति के लिए प्रेरणास्पद है।
नेताजी के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज INA ने अंडमान और निकोबार को अंग्रेजी हुकूमत से मुक्त कर इन द्वीपों का नाम ‘शहीद’ और ‘स्वराज’ रख दिया और इसी क्रम में 1944 में भारत की सीमा में प्रवेश कर कोहिमा और इंफाल में अंग्रेजों से लोहा लिया।

इस अवसर पर पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत ने आजाद हिन्द फौज INA (स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी ) के सेनानी के प्रथम पीडी के आश्रितों  बिक्रम सिंह गुसाईं S/O खुशहाल सिंह गुसाईं (INA सैनानी) ग्राम- सिवांल (पाबौ) हाल निवास हरसिंहपुर वार्ड-25 एवं बलबीर सिंह रावत S/0 केशर सिंह रावत (INA सैनानी )को माल्यार्पण के साथ शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
दूसरी ओर स्टेट बैंक कोटद्वार से सेवानिवृत अधिकारी धर्मपाल सिंह बिष्ट ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में श्रीमती रंजना रावत (पूर्व प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस ) बीरेंद्र सिंह रावत, दलीप सिंह रावत, विक्रम सिंह गुसाईं, चन्द्रमोहन सिंह असवाल, धर्मपाल सिंह बिष्ट, बलबीर सिंह रावत, परमानंद , महाबीर सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, जावेद हुसैन, प्रभुदयाल, पदमेंद्रसिंह आदि कांग्रेसी सम्मिलित थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *