कांग्रेस ने की मनरेगा व संगठन मजबूती पर चर्चा

कांग्रेस ने की मनरेगा व संगठन मजबूती पर चर्चा

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। शनिवार को जिला/महानगर कांग्रेस संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष  विकास नेगी एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मीना बछवाण द्वारा किया गया बैठक में संगठन से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के उपरांत कांग्रेस नेतृत्व द्वारा एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया गया, जिसमें केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर कांग्रेस का स्पष्ट पक्ष रखा गया।
प्रेस वार्ता में *मनरेगा बचाओ संग्राम* अभियान के तहत मनरेगा योजना को लेकर गंभीर आपत्तियाँ दर्ज कराई गईं। जिला अध्यक्ष  विकास नेगी  एवं महानगर अध्यक्ष  मीना बछवाण  ने कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा इसमें लगातार बदलाव, नाम परिवर्तन एवं तकनीकी जटिलताएँ लाकर गरीबों के अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा को कमजोर करने के किसी भी प्रयास का पुरजोर विरोध करती रहेगी।
प्रेस वार्ता में संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष श्री विकास नेगी जी ने बताया गया कि कांग्रेस संगठन अब और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा। आगामी दिनों में कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से संवाद करेंगे, पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। इसके लिए वार्ड स्तर, बूथ स्तर और सेक्टर स्तर पर संगठन को और सशक्त करने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि *26 जनवरी 2026 को हर वर्ष की भांति झंडा चौक, कोटद्वार में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम* का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल  की विशेष उपस्थिति रहेगी, साथ ही हर वर्ष की भांति माननीय पूर्व कैबिनेट सुरेन्द्र सिंह नेगी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस संबंध में मीडिया को विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक एवं प्रेस वार्ता में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की मजबूती, अनुशासन और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर अपने विचार रखे तथा वार्ड-वाइज और बूथ-वाइज संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया।
कुल मिलाकर बैठक में भविष्य की नीति, जनसरोकारों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *