कांग्रेस ने पुलवामा शहीद दिवस की 7 वीं वर्षगांठ पर शहीदों को दी श्रद्धाजंली

कांग्रेस ने पुलवामा शहीद दिवस की 7 वीं वर्षगांठ पर शहीदों को दी श्रद्धाजंली

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। शनिवार को कांग्रेसियों ने मालवीय उद्यान कोटद्वार कार्यालय में पुलवामा शहीद दिवस की 7 वीं वर्षगांठ पर शहीदों सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर सृद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने पुलवामा शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि आज ही के दिन 14 फरबरी 2019 को पाकिस्तान परस्त आतंकी संगठन “जैश- ए- मोहम्मद” ने एक षड्यंत्रपूर्वक 300 kg RDX हमले में देश के 40 जवान शहादत देकर देश पर सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इस घटना को केंद्र सरकार की एजेंसियों की जहां इस भारी चूक माना गया वहीं अभी तक सरकार देश को जानकारी नहीं दे पा रही है कि 300 kg RDX कहां से आया, यह देश के लिए घातक सिद्ध हुआ है।
कांग्रेस पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत, बरिष्ठ कांग्रेसी पाती राम ध्यानी, बीरेंद्र सिंह रावत, रमेश चंद्र खंतवाल, लक्ष्मी चौहान, प्रेम सिंह पयाल, गोकुल सिंह नेगी, भारत सिंह नेगी, दलीप सिंह रावत, कै. रणवीर सिंह रावत, गोकुल सिंह नेगी, मनबर सिंह रावत, देवेन्द्र सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, डा.विनोद नेगी, कृपाल सिंह नेगी, जावेद हुसैन, महाबीर सिंह नेगी, सुरेन्द्र सिंह रावत, देवेन्द्र सिंह रावत, हुकुम सिंह , शैलेन्द्र सिंह आदि सम्मिलित थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *