विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व सैनिकों व विद्यार्थियों संग मनाई होली

विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व सैनिकों व विद्यार्थियों संग मनाई होली

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। हिमनदास सरस्वती शिशु मंदिर, जानकीनगर (कोटद्वार) में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा की माननीय अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने माननीय मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। अपने संबोधन में श्रीमती खण्डूडी भूषण जी ने देश की रक्षा में पूर्व सैनिकों के अमूल्य योगदान को नमन करते हुए कहा कि पूर्व सैनिक समाज के लिए अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से होली के पारंपरिक रंगों का आनंद लिया। इस अवसर पर विधायक  ने विद्यालय के बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ होली खेलकर सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद के राष्ट्रीय सलाहकार कैप्टेन चंडी प्रसाद डोबरियाल, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद कोटद्वार के अध्यक्ष सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह रावत, कैप्टेन गोपाल दत्त जखमोला, चंडी प्रसाद धुलिया, हर्षवंत सिंह बिष्ट, सतीश जोशी, विनोद चंद, संग्राम सिंह भंडारी, राजेंद्र जजेड़ी तथा महेश नेगी सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *