लालढांग- चिलरखाल मार्ग पर कमर्शियल वाहनो के संचालन के लिए कांग्रेस ने भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने स्थानीय भाबर क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर लालढांग चिलर खाल मार्ग पर कामर्शियल बाहनो के संचालन पर प्रतिबन्ध हटाने एवं भाबर क्षेत्र में रसोई गैस वितरण / उपभोग के मानकों में एकरूपता विषयक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कोटद्वार के माध्यम से मा. मुख्यमंत्री उत्तराखंड को प्रेषित किया।
ज्ञापन के पहली मांग में कहा गया कि मां सुप्रीम कोर्ट के फैसले के द्वारा लालढांग चिलर खाल मार्ग निर्माण पर रोक हटने के बाद संभावित मार्ग निर्माण के साथ यातायात एवं सभी प्रकार के बाहन सुचारू रूप से संचालित थे लेकिन बन विभाग के हाल ही के एक आदेशानुसार कामर्शियल बाहनो पर राेक लगाये जाने से बाहन बीच में फंस गए हैं एवं निकट क्षेत्र की जनता को जहां भारी दिक्कतों का जहां सामना करना पड़ रहा है वहीं आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सरकार से मांग है जनहित में सुप्रीम कोर्ट में तत्काल रिव्यु पिटीशन /पुनर्समीक्षा कर जनसमस्या का निस्तारण किया जाय।
दूसरी मांग में कहा गया कि कोटद्वार नगर निगम क्षेत्रांतर्गत इंडेन गेस एजेंसी एवं अन्य गेस एजेंसियों द्वारा अलग -अलग उपभोग/वितरण मानकों के अनुसार रसोई गैस बुकिंग या वितरित की जा रही है, यानि भाबर क्षेत्र में 45 दिन उपभोग मानक एवं पूर्व नगरपालिका क्षेत्र 25 दिन उपभोग मानक के अनुसार रसोई गैस बुकिंग एवं वितरित की जा रही है, एक ही नगर निगम क्षेत्रांतर्गत अलग- अलग मानकों के अनुसार भेदभाव पूर्ण कार्यप्रणाली से जनता आक्रोशित है।
मा. मुख्यमंत्री से निवेदन स्वरूप मांग की गई है कि पूरे नगरनिगम क्षेत्रांतर्गत एकरूपता अपनाते हुए एक ही उपभोग मानक 25 दिन के अनुसार रसोई गैस बुकिंग एवं वितरित करने के निर्देश के साथ ही लालढांग चिलर खाल मार्ग पर कामर्शियल बाहनो संचालित करने हेतु मा. न्यायालय में रिव्यू पिटिशन/ पुनर्समीक्षा सरकार यथाशीघ्र पहल करे जिससे जनता की वास्तविक समस्या का निस्तारण हो सके। अन्यत: की स्थिति में कांग्रेसी क्षेत्रीय जनता साथ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में रंजना रावत पूर्व कांग्रेस मेयर प्रत्याशी, बलबीर सिंह रावत, दलीप सिंह रावत , कै रणबीर सिंह रावत, परमानंद, योगांबर चौहान , प्रदीप नेगी, जावेद हुसैन, पुरस्कार जोशी, महाबीर सिंह नेगी, योगंबर प्रधान , आदि सम्मिलित थे।





