रोटरी क्लब ने सिद्धबली मन्दिर व शिव मंदिर घराट मे लगाए वाटर कूलर

रोटरी क्लब ने सिद्धबली मन्दिर व शिव मंदिर घराट मे लगाए वाटर कूलर

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे रोटरी मण्डल 3100 के सहयोग से दो वाटर कूलरो (श्रीसिद्धबली मन्दिर व शिव मंदिर घराट मे) का विधिवत शुभारंभ किया गया ।

श्री सिद्धबली मंदिर परिसर मे आयोजित उक्त कार्यक्रम शुभारंभ मन्दिर समिति के अध्यक्ष डा• जे पी ध्यानी व रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने रीबन काटकर किया । इस अवसर पर डा• जे पी ध्यानी ने कहा कि जल ही जीवन है जल के बिना मनुष्य जीवित नही रह सकता है । उन्होने रोटरी क्लब द्वारा लगाये गये वाटर कूलरो के लिये आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे गर्मी मे श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी ।
रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने अतिथिओ का स्वागत करते हुए कहा कि यदि प्यासे को जल मिल जाए तो उसे बड़ी तृप्ति मिलती है इसी उद्देश्य से रोटरी क्लब कोटद्वार ने रोटरी मण्डल 3100 के मण्डलाध्यक्ष नितिन अग्रवाल के सहयोग से दो वाटर कूलर जनता को समर्पित किये ।
इस अवसर पर वाई पी गिलरा,अनीत चावला, विजय कुमार माहेश्वरी व इनरव्हील क्लब पिंक की अध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल ने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन सचिव विजय कुमार ने किया ।
इस अवसर पर घराट स्थित श्री शिव मंदिर व श्री सिद्धिबली मंदिर स्थित चरण पादुका स्टैंड के पास दो वाटर कूलर जनता को समर्पित किये गए।
इस अवसर पर श्रीसिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष डा• जे पी ध्यानी , रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन , सचिव विजय कुमार, उपाध्यक्ष डी पी सिंह , वाई पी गिलरा, अनीत चावला ,विजय कुमार माहेश्वरी, डा• एन पी पोखरियाल , मनीष अग्रवाल, संजीव अग्रवाल,बीना रावत ,अशोक अग्रवाल, राजेश गुप्ता ,अमित अग्रवाल , धनेश अग्रवाल, श्रीमती प्रतिभा गुप्ता ,श्रीमती ऊषा अग्रवाल, प्रवीण गोयल, दीपक भाटिया इनव्हील क्लब पिंक की अध्यक्षा शिल्पी अग्रवाल, गोपाल बंसल इत्यादि रोटरी सदस्य उपस्थित थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *