रोटरी क्लब 21 जून को लगाएगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। *रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में एम्स ऋषिकेश के सहयोग से *स्वर्ण जयंती समारोह* के दिन 21 जून 2026 को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाने निर्णय लिया गया ।
क्लब के जनसंपर्क अधिकारी गोपाल बंसल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि स्वर्ण जयन्ती समारोह के दिन स्वैच्छिक रक्तदान शिविर *21 जून 2026 *रविवार* को *लीला रिज़ॉर्ट* , BEL रोड , *बलभद्रपुर कोटद्वार* में सुबह *9 बजे* से आरंभ होगा । शिविर के संयोजक विजय कुमार माहेश्वरी व सह संयोजक ज्योति स्वरूप उपाध्याय बनाये गये ।रक्तदान शिविर एम्स ऋषिकेश व आधारशिला रक्त समूह कोटद्वार के सहयोग से लगाया जायेगा।
शिविर संयोजक विजय कुमार माहेश्वरी ने कोटद्वार नगर एवं निकटवर्ती ग्रामीण जनता से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या मे पंहुच कर शिविर को सफल बनाने की कृपा करे ।
रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने कहा कि रक्त दान अवश्य करे और अपने साथ 3-4 साथियो को भी इस महान कार्य में अपना बहुमूल्य रक्तदान करने के लिए प्रेरित करे तथा उन्हें समझाएं कि आपका रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है ।





