रोटरी क्लब की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

रोटरी क्लब की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार का अधिष्ठापन समारोह व मण्डलाध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा गरिमामय वातावरण में
त्याग, समर्पण व मानवता की सेवा के संकल्प के साथ सम्पन्न हुई । इस अवसर पर रोटरी मण्डल 3100 के मण्डलाध्यक्ष रो• पायल गौड़ ने वर्ष 2026- 2027के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा गुप्ता, सचिव सुश्री वीना रावत व उनकी कार्यकारिणी को शपथ दिलाकर व काॅलर पहनाकर पद भार ग्रहण कराया ।
देवी रोड स्थित मिक्स ग्रान्ट होटल मे आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रो• पायल गौड़ ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्व में लाखो रोटेरियन देश सेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते है । उन्होंने महिलाओ के सशक्तिकरण तथा शिक्षा व साक्षरता के क्षेत्र मे कार्य करने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने रोटरी क्लब कोटद्वार के कार्यो की प्रशंसा की ।
इस अवसर पर मण्डलीय चीफ कॉर्डिनेटर शरतचन्द गुप्ता , सह मण्डलाध्यक्ष आधिकारिक यात्रा संजीव बंसल,मनोनीत मण्डलाध्यक्ष प्रितीश कुमार सिंह, डी आर एफ सी सागर शर्मा ,अनीत चावला, , वाई पी गिलरा,विपिन बक्शी,अनिल भोला ,गुरूबचन सिंह,कमल गुप्ता , डी पी सिंह,गोपाल बंसल ने विचार व्यक्त किए ।
समारोह मे निवर्तमान अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने विगत रोटरी स़त्र में क्लब की सफलता के लिये अग्रणी होकर कार्य करने वाले समस्त रोटेरियन्स का आभार व्यक्त किया तथा आगामी सत्र में पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया एवं निवर्तमान सचिव विजय कुमार ने वर्ष 2025-2026 मे किए गए कार्यो की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की । नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि क्लब रोटरी के सभी आयामो मे सक्रिय भूमिका निभाएगा तथा क्लब सदस्यो में इस भूमिका को जागृत रखने के लिए उनकी भूमिका सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी व सचिव वीना रावत ने आगामी वर्ष मे किए जाने वाले कार्यो का व्यौरा दिया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा गुप्ता, उपाध्यक्ष विजय कुमार सचिव वीना रावत, उपसचिव राजेश गुप्ता ,कोषाध्यक्ष धनेशअग्रवाल, सार्जेंट आर्म्स नितिन अग्रवाल,क्लब काउंसलर वाई पी गिलरा ,क्लब ट्रेनर अनीत चावला , क्लब कॉर्डिनेटर कुलदीप अग्रवाल, क्लब एडमिन शरत चन्द गुप्ता , अध्यक्ष (2027- 2028) मनोनीत डी पी सिंह इनके अलावा अमित अग्रवाल क्लब सर्विस ,संजीव अग्रवाल वोकेशनल सर्विस , मनीषअग्रवाल सामुदायिक सर्विस , ज्योति स्वरूप उपाध्याय यूथसर्विस , कमल गुप्ता रोटरी फाउंडेशन सर्विस ,अनिल कुमार भोला अर्न्तराष्ट्रीय सर्विस ,अनुराग अग्रवाल वाटर कर्न्सवेशन सर्विस ,गोपाल बंसल पब्लिक ईमेज सर्विस ,सचिन गोयल सोशल मीडिया सर्विस , अशोक अग्रवाल मेम्बरचिप डवलपमेंट सर्विस ,गुरूबचन सिंह डिजीज प्रिवेंशन एण्ड ट्रीटमेंट सर्विस व विपिन बक्शी व डा• विजय मैठानी अंगदान सर्विस के निदेशक को मण्डलाध्यक्ष रो•पायल गौड़ ने शपथ दिलाई ।
कार्यक्रम का संचालन विपिन बक्शी ने किया ।
इस अवसर पर क्लब पत्रिका मालिनी के सम्पादक वाई पी गिलरा ने मालिनी प्रत्रिका के47 वे वर्ष के पहले अंक का विमोचन मुख्य अतिथि से करवाया तथा गोल्डन जुबली समारोह कि रिपोर्ट प्रस्तुत की ।
इससे पूर्व सीमा उपाध्याय, पूजा अग्रवाल व उनकी टीम ने वन्देमातरम व स्वागत गान प्रस्तुत किया । अनिल कुमार भोला ने देशभक्ति गीत सुनाकर सबका मन मोह लिया । दिनेश रस्तोगी व विजय कुमार माहेश्वरी ने अपनी 50 वर्षो की रोटरी यात्रा साझा की । अशोक अग्रवाल द्वारा नये सदस्य शुभम सिंघल व श्रीमती सौम्या नैथानी चन्दोला का परिचय कराया तथा उन्हे रोटरी क्लब की सदस्यता ग्रहण करायी तथा शुभम सिंघल, अभिषेक अग्रवाल व रविन्द्र सिंह चौहान के पी एच एफ बनने की घोषणा की गयी। अन्त में मनोनीत अध्यक्ष (2027- 2028) डी पी सिंह ने सभी अतिथिओ व उपस्थित रोटेरियन्स का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा गुप्ता , उपाध्यक्ष विजयकुमार,सचिव वीना रावत, उपसचिव राजेश गुप्ता , कोषाध्यक्ष धनेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल ,अनीत चावला अनिल भोला,गोपाल बंसल,वाई पी गिलरा, विपिन बक्शी,ऋषि ऐरन, डी पी सिंह, दिनेश रस्तोगी, अनुराग अग्रवाल, सचिन गोयल, गुरूबचन सिंह, ,अशोक अग्रवाल , डा• एन पी पोखरियाल, शरतचन्द गुप्ता, सन्देश अग्रवाल , अवधेश अग्रवाल, नरेन्द्र गोयल,संजीव अग्रवाल , प्रवीण गोयल, के एस नेगी ,दिनेश चन्द,धीरजधर बछवाण,कुलदीप अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, दीपक भाटिया ,अभय रावत,डा•विजय मैठानी इत्यादि सदस्य व एनीज उपस्थित थी ।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *