यमकेश्वर में कांग्रेसियों ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धाजंली

यमकेश्वर में कांग्रेसियों ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धाजंली

एनसीपी न्यूज़। यमकेश्वर/ कोटद्वार। रविवार को  कांग्रेसियों ने ब्लाक अध्यक्ष द्वारीखाल संजय तोमर , अनिल रतूड़ी (ब्लाक अध्यक्ष यमकेश्वर) राजीव जखमोला (ब्लाक अध्यक्ष दुगड्डा) विनोद डबराल (पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ) के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस पर यमकेश्वर बिधानसभा क्षेत्रांतर्गत शहीद पार्क कांडाखाल द्वारीखाल में देश पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले बीर सैनिकों के चित्र पर माल्यार्पण कर सृद्धासुमन अर्पित किए ।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद डबराल ने कहा कि *26 जुलाई 1999* का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। इसी दिन भारत ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को हराकर “ऑपरेशन विजय” में जीत हासिल की थी।
1999 की शुरुआत में पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकियों ने छुपकर जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले की ऊंची चोटियों पर कब्जा कर लिया था। उनका मकसद भारत और पाकिस्तान को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग-1 को काटना था। मई में जब भारतीय सेना को इसकी भनक लगी तो “ऑपरेशन विजय” शुरू हुआ।
*वीरों का पराक्रम* दुर्गम पहाड़ों, बर्फ और कम ऑक्सीजन के बीच हमारे जवानों ने अदम्य साहस दिखाया। कैप्टन विक्रम बत्रा, कैप्टन मनोज पांडे, ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव जैसे वीरों ने मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। लगभग 60 दिनों तक चले इस युद्ध में 527 से ज्यादा भारतीय जवान शहीद हुए, और अंतिमत: देश को विजयश्री प्राप्त हुई।
इस अवसर पर धर्मपत्नी शहीद रामकिशन नैथानी (श्रीलंका शहीद) धर्मपत्नी शहीद सूरमान सिंह बिष्ट (कारगिल शहीद) श्रीमती हीरा देवी W/O कीर्ति चक्र शहीद सूबे.अजय बर्धन तोमर, श्रीमती रेखा रावत w/O शहीद सूबे. स्वतंत्र सिंह, महेंद्र बडोला पूर्व सैनिक एवं हरि प्रसाद ग्राम (दमराड़ा) रत्न चंद्र (बड़ेथ) जनार्दन प्रसाद (बघेल गांव) सूबे.शिव सिंह रावत (दुगड्डा) धीरेन्द्र सिंह (भृगुखाल) सुरेन्द्र सिंह (दुगड्डा) गोबिंद सिंह (यमकेश्वर) सूबे. बीरबल सिंह (यमकेश्वर) लक्ष्मण सिंह एवं तेजपाल सिंह (बिरमोली) आ. कै. रवींद्र सिंह रावत (घाट सिंमल्या) आ. कै. शैलेन्द्र सिंह मियां (जवाड़) आ. कै. संजय तोमर (जवाड) आ. कै. महेशानंद धूलिया (उडमारी) ह. विनोद कंडवाल (बनाली)।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *