वन्य जीव सप्ताह के अंतिम दिन विजेता विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

वन्य जीव सप्ताह के अंतिम दिन विजेता विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडाउन वन प्रभाग ने गुरुवार को वन्य जीव सप्ताह के आखिरी दिन पोस्टर, एपण व निबंध प्रतियोगिताओं में शामिल विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। 

अरण्य भवन पनियाली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि सुमन कोटनाला, प्रभागीय वनाधिकारी गौरव वर्मा, उपप्रभागीय वनाधिकारी सुधीर कुमार की मौजूदगी में विजेताओं को सम्मानित किया गया।

वन्य जीव सप्ताह में उत्कृष्ट कार्य के लिए दुगड्डा रेंज को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विभाग द्वारा सांप पकड़ने वाले जीतू व कपिल को भी सम्मानित किया गया।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जंगल व वन्यजीव हमारे प्राकृतिक संतुलन के लिए बेहद जरूरी हैं। इसलिए हम सबका यह प्रयास होना चाहिए कि हम जंगल व वन्य जीवों को सुरक्षित रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति जंगल में प्लास्टिक का कचरा फेंकता हुए दिखाई दे तो इसकी शिकायत तुरंत विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से करें। कहा कि वन्य जीव सप्ताह का मुख्य लक्ष्य मानव व वन्य जीवों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध को विकसित करना है। वन्य जीवों के लिए सुरक्षित जंगलों को सुनिश्चित करना है। कहा कि आम लोगों की भागीदारी से समाज में वन्य जीवों के प्रति संवेदनशीलता का विकास होगा।

इस अवसर पर कोटद्वार रेंज के वन क्षेत्राधिकारी विपिन चन्द्र जोशी, दुगड्डा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र सिंह नेगी, सनेह रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनुराग जुयाल, रेंजर हरीश बलूनी, डिप्टी रेंजर धीरेंद्र सिंह, फॉरेस्टर राहुल चमोली, फॉरेस्टर सूर्य प्रकाश, फॉरेस्टर गंभीर सिंह तोमर, फॉरेस्टर दीप्ति नेगी, फारेस्ट गार्ड प्रताप चंद्र, ” मानव वन्य जीव संंघर्स” के प्रभारी बलविंदर सिंह, उप प्रभारी मोनू कुमार के अलावा कर्मचारी व शिक्षक मौजूद थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *