वन्य जीव संरक्षण, हैबिटैट कनेक्टिविटी व जैव विविधता विषयों पर हुआ क्विज व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन
एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडाउन वन प्रभाग ने सोमवार को वन्य जीव सप्ताह के चौथे दिन सभी रेंजों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।

मेहरबान सिंह कंडारी इण्टर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने वन्य जीव संरक्षण, हैबिटैट कनेक्टिविटी व जैव विविधता विषय पर क्विज व निबंध प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विजेताओं की घोषणा बाद में कई जाएगी। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों के अलावा विद्यालय के समस्त शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे।
