उत्तराखंड न्याय यात्रा का दुगड्डा (यमकेश्वर) में हुआ जोरदार स्वागत
एनसीपी न्यूज़। दुगड्डा/ कोटद्वार। शनिवार को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित उत्तराखंड न्याय यात्रा यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दुगड्डा ब्लॉक पहुँची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आज उत्तराखंड का प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी रूप में न्याय की लड़ाई लड़ रहा है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, चंदा चोरी, वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय न मिलना प्रदेश के प्रमुख मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हक, सम्मान और न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार के अध्यक्ष विकास नेगी ने सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से न्याय यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता प्रदेश में बदलाव और न्याय की मांग कर रही है तथा कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी , प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गढ़वाल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप , विधायक लखपत बुटोला , विधायक विक्रम सिंह नेगी , पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल , प्रदेश सचिव श्रीमती रुचि कैंतुरा , पूर्व ब्लॉक प्रमुख भुवनेश खर्कवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष नितेश ठाकुर , जिला महासचिव सुरेंद्र भारती, विमल बिष्ट , ब्लॉक अध्यक्ष राजीव जखमोला , अनिल रतूड़ी , कुंदन सिंह एवं वरुण नेगी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
