उत्तराखंड में कारोबार करना मुश्किल यूपीसीएल ने उद्योगों के लिए की 2.50 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी- पवन अग्रवाल
एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन के अध्यक्ष व श्री सिद्धबली इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रन्धक पवन अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड में कारोबार करना उत्तर प्रदेश से बहुत महंगा हो गया है। एनसीपी न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड में उद्योगों को बिजली उत्तर प्रदेश की तुलना में 2.50 रुपये प्रति यूनिट महँगी मिल रही है जिससे उद्योगपतियों का उत्तराखंड में कारोबार करना मुश्किल हो गया है। बताया कि उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने FPPCA ( Fuel and Power Purchase Cost Adjustment) में 38 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि कर दी है जबकि उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने FPPCA में – 75 पैसे प्रति यूनिट की कमी की है। बताया कि उद्योगों में बिजली की खपत अधिक होती है ऐसे में यदि बिजली की दरों में इस तरह से लगातार बढ़ोतरी की जाएगी तो उद्योगपतियों का उत्तराखंड में कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा व वह उत्तर प्रदेश में कारोबार को पलायन करने के लिए मजबूर होंगे।

कहा कि उत्तराखंड में वैसे ही रोजगार की समस्या है ऐसे में यदि लोकल स्तर पर उद्योगपतियों द्वारा कुछ लोगों को रोजगार दिया जा रहा है तो सरकार को दरों को बढ़ाने की बजाय उत्तर प्रदेश की तर्ज पर कम करने पर ध्यान देना चाहिए। कोटद्वार की वर्तमान औद्योगिक स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि पहले से ही यहाँ कच्चे माल की कमी है कारोबार पहले के मुकाबले में काफी कम हो गया है ऐसे में यूपीसीएल द्वारा की गयी विधुत दरों में वृद्धि कोटद्वार में उद्योगों को खत्म करने के लिए जिम्मेदार होगी।
