कण्वआश्रम को पहचान दिलाने यूकेडी रविवार को निकालेगी तिरंगा यात्रा


एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल रविवार को 11 बजे प्रधानमंत्री भारत सरकार की घोषणा के अनुसार तिरंगा यात्रा व हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत राजा भरत की जन्म स्थली कण्वआश्रम को विश्व के पटल मे पहचान दिलाने के लिए कलालघाटी से कण्वआश्रम तक तिरंगा यात्रा निकालेगा। महानगर अध्यक्ष गुलाब सिंह रावत ने जानकारी देते हुये लोगोंं से अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर यात्रा को सफल बनाएं।





