एसएसपी ने किया कोटद्वार में महिला हेल्प डेस्क का उद्धाटन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। जनपद का कोटद्वार शहर एक घनी आबादी वाला शहर* है। थाना कोटद्वार पर पीड़ित महिलायें अपनी शिकायतें लेकर काफी संख्या में *थाना परिसर में पूर्व से ही बने महिला हेल्प डेस्क* पर आती थी। पूर्व से बने महिला हेल्प डेस्क में *अपेक्षाकृत जगह कम* होने के कारण पीड़ित महिलायें पुलिस को अपनी शिकायत बताने में *भीड़-भाड़ होने के कारण असहज महसूस* करती थी। पीड़ित महिलाओं की इस समस्या के दृष्टिगत *घरेलू हिंसा, पारिवारिक मामलों एवं उत्पीड़न जैसी शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता* लाने हेतु थाना परिसर में ही महिला हेल्प डेस्क हेतु *पृथक से एक कक्ष तैयार* किया गया, जिसका आज दिनांक 12.12.2022 को *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा उद्धाटन* किया गया। महोदया द्वारा “महिला हेल्प डेस्क” में नियुक्त कर्मियों को निम्न आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयेः-
➡️ “महिला हेल्प डेस्क” पर *अपनी शिकायत लेकर आने वाली पीड़ित महिला को विश्वास* में लेकर उनकी *शिकायत को गम्भीरता* से ध्यानपूर्वक सुनकर *शिकायत का तत्काल निस्तारण* करेंगी।
➡️ “महिला हेल्प डेस्क” पर आने वाले *प्रत्येक पीड़ित की शिकायत के सम्बन्ध में एक रजिस्टर तैयार* किया जायेगा जिसमें पीड़िता का *नाम, पता, सम्पर्क नम्बर, शिकायत का विवरण अंकित* किया जायेगा। उक्त रजिस्टर में *Feed Back का कॉलम अवश्य बनाया* जाये, जिसमें शिकायत के निस्तारण के पश्चात *पीड़िता द्वारा अपनी संतुष्टि/असंतुष्टि के सम्बन्ध में टिप्पणी अंकित* की जायेगी।
➡️ “महिला हेल्प डेस्क” में नियुक्त कार्मिकों को उत्तराखण्ड पुलिस एप के गौरा शक्ति का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर *पीड़ित महिलाओं को विश्वास में लेकर एप की उपयोगिता* के बारे में जानकारी देकर उनका स्वः रजिस्ट्रेशन करने हेतु प्रेरित करेंगे। जिससे अल्प समय में पीड़िता को पुलिस सहायता उपलब्ध हो सके।
➡️ थाने पर आने वाली *पीड़ित महिलाओं की नियमानुसार कॉउन्सलिंग* करने हेतु निर्देशित किया गया।