पैठाणी में नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। पैठाणी। स्थानीय निवासी पैठाणी जनपद पौड़ी गढ़वाल* ने थाना पैठाणी पर *अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले* जाने के सम्बन्ध प्रथम सूचना रिर्पोट अंकित करायी। प्रथम सूचना रिर्पोट के आधार पर *थाना पैठाणी पर मु0अ0सं0-17/2022, धारा 363 भादवि0 बनाम अज्ञात* पंजीकृत कर विवेचना महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट के सुपुर्द की गयी। *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी गढ़वाल, श्रीमती श्वेता चौबे* द्वारा नाबालिग सम्बन्धी अपराध पर त्वरित कार्यवाही कर अभियोग के सफल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा *अथक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी पतारसी* कर दिनांक 12.12.2022 को अपहर्ता को *जितोली पुल पैठाणी के पास से बरामद अभियुक्त मनोज* पुत्र दयाल सिंह निवासी ग्राम-सौठ, थाना पैठाणी जनपद पौड़ी गढ़वाल को *गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही* की जा रही है। अभियोग उपरोक्त में *धारा 366/376 भादवि0 व 5/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी* की गयी।
*पुलिस टीमः-*
• महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट
• आरक्षी कमल सिंह
• होमगार्ड 1475 हर्ष पाल सिंह