अचीवर अवार्ड मिलने पर कुलाधिपति का हुआ अभिनन्दन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व भगवंत ग्रुप के चेयरमैन डॉ०अनिल सिंह को शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए Jagran Achiever Award 2022 के अन्तर्गत “Educationist of the Year” से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डीन प्रो०पी०एस०राणा ने उनका स्वागत व अभिनन्दन किया। प्रो० राणा ने बताया कि वे इससे पूर्व भी कई उच्चस्तरीय समितियों में चयनित व समय-समय पर विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। प्रो०राणा ने कहा कि वे असाधारण प्रतिभा के धनी हैं व शिक्षा,चिकित्सा, अभियांत्रिकी एवं समाज सेवा आदि क्षेत्रों में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। उनके बरगदमयी व्यक्तित्व में जो सर्वोत्तम दिखती है वह उनका सरल व सहज स्वभाव है। अपने संरक्षक को सम्मान मिलने पर पूरे विवि में खुशी का माहौल है। विवि के समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने सम्मान मिलने हेतु उन्हें बधाई दी है। कुलाधिपति डॉ०सिंह ने वियतनाम के अनुभवों को स्टाफ व छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया व वियतनाम में भी भगवंत विश्वविद्यालय खोलने की प्रतिबद्धता दोहराई।