बारिश की आड़ में मालन नदी में अवैध खनन करते दो टैक्टर सीज़



एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडाउन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज सुबह 3 बजे मालन नदी से अवैध खनन करते हुए दो टैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ कर कोटद्वार रेंज में लाकर सीज कर दिया है।

रेंज अधिकारी अजय कुमार ध्यानी के बताया कि सुबह 3 बजे के लगभग जब वह अपने कर्मचारियों के साथ गस्त कर रहे थे तो उन्हें ये टैक्टर ट्रॉली कोहरे की आड़ में अवैध खनन करते हुए दिखाई दी। जिनको मौके से पकड़ कर रेंज कार्यालय में सीज़ कर दिया गया है और इनके मालिकों पर जुर्माने की कार्यवाई की जा रही है।

गस्त दल में डिप्टी रेंजर अखिलेश रावत, एसओजी प्रभारी नवजीवन बौड़ाई, फोरेस्टर राहुल, फोरेस्टर धीरज, ड्राइवर राकेश बिष्ट, फारेस्ट गॉर्ड सुदेश भारती आदि मौज़ूद थे।





