कांग्रेस नेत्री अनुकृति गुसाईं रावत ने लैंसडाउन में की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

कांग्रेस नेत्री अनुकृति गुसाईं रावत ने लैंसडाउन में की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

एनसीपी न्यूज़। लैंसडाउन।कांग्रेस नेत्री अनुकृति गुसाईं रावत के नेतृत्व में आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा लैंसडाउन बाजार मे की गयी. इस अवसर पर अनुकृति गुसाईं रावत ने लैंसडाउन बाजार में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का शुभारंभ किया साथ ही साथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी कि इस अभियान से जुड़ी विचारधारा को सबके साथ साझा किया व बताया कि देश भर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में आम जनता का भरपूर साथ मिल रहा है जनता इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है हमें विश्वास है कि इसी तरह हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को गांव गांव का भरपूर सहयोग मिलेगा और कांग्रेस इसी तरह ओर मजबूत होती रहेगी।

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान डोर-टू-डोर जनसम्पर्क करते हुए अनुकृति गुसाईं रावत द्वारा ’ अभियान’ में राहुल गांधी का पत्र भी लोगों को सौंपा गया. जिसमें ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का संदेश तथा उसके साथ नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र भी संलग्न है . उन्होंने कहा था कि पार्टी की ओर से ‘महिला मार्च’ भी निकाला जाएगा, जिसकी अगुवाई प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी. डोर-टू-डोर जनसम्पर्क से भारत जोड़ो यात्रा के मूल संदेश को दिल्लीवासियों तक पहुंचाएंगे।

अभियान के तहत भाजपा की तानाशाह मोदी सरकार के अनैतिक व पक्षपात निर्णयों के कारण देश में पनप रही नफरत, साम्प्रदायिक माहौल के खिलाफ कांग्रेस की विचारधारा शांति, सौहार्द व सदभाव लोगों तक पहुंचाया जायेगा. बताया गया कि महंगाई, बेरोजागरी, आर्थिक तंगी व सामाजिक असामनता के चलते अजीविका चलाने में परेशान देशवासियों के हितों और अधिकारों की लड़ाई भारत जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेस पार्टी लड़ रही है, जिसको हर प्रदेश में भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है.
यात्रा मे महिलाओं ,युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया यात्रा के दौरान महिपाल रावत, मनदीप पटवाल, हरीश खंतवाल, संजय कनौजिया विक्रांत, व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *