श्रीराम कथा के शुभारंभ पर पहुंची विधानसभा अध्यक्ष

श्रीराम कथा के शुभारंभ पर पहुंची विधानसभा अध्यक्ष

एनसीपी न्यूज़। हरिद्वार। भगवान श्री रामकृष्ण देव की जयंती पर हरिद्वार कनखल स्थित रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम द्वार श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसके शुभारंभ के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने प्रतिभाग किया।
रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम में गरीबों और साधु-संतों के लिए अस्पताल की व्यवस्था भी है। विधानसभा ऋतु खंडूरी भूषण ने आश्रम के अस्पताल में जा कर मरीजों को फल वितरित करें और मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अस्पताल का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम में आश्रम द्वारा एम्स ऋषिकेश दिल्ली एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने विशेषज्ञ डॉक्टरों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा कि कोरोना संकटकाल में डॉक्टर योद्धा की तरह लड़े देश को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना सुबह-शाम सेवा में की है ,डॉक्टर ईश्वर के के समान होते है।

ऋतु खंडूरी भूषण ने श्रीराम कथा के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि ऐसे आयोजन हमें अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं।
उन्होंने कहा की श्रीराम कथा का आयोजन जहां होता है, वह स्थान एक तीर्थ का रूप ले लेता है। श्रीराम सत्य व आनंद स्वरूप हैं। दैहिक-दैविक-भौतिक तापों को समाप्त करने वाले हैं। भगवान श्रीराम ही विश्व की उत्पत्ति के मूल कारण हैं। उनकी मुस्कान से सृष्टि का सृजन होता है, गंभीर होने पर सृष्टि का पालन और भृकुटी मात्र टेढ़ी करने से ही सृष्टि का संहार हो जाता है।
उन्होंने आश्रम की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड में साधु संत सिर्फ कथा और भक्ति तक ही सीमित नहीं है वह मानव की सेवा में सबसे आगे हैं वह अपने आश्रमों में अस्पताल बना रहे हैं और निर्धन , साधु संतों की निशुल्क सेवा भी कर रहे हैं। आश्रम द्वारा नर नारायण दोनो को सेवा की जाती है।

कार्यक्रम में आचार्य विशवेशानंद महाराज, आचार्य दयाधीपानंद महाराज, आचार्य ईश्वरानंद महाराज, महामंडलेश्वर आचार्य ललितनंद, मेडिकल सुपरीटेंडेंट देव दिव्यानंद,शिव कुमार स्वामी,रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, डायरेक्टर एम्स ऋषिकेश प्रोफेसर मीनू सिंह, डायरेक्टर एम्स दिल्ली प्रोफेसर एम श्रीनिवास आदि मौजूद रहे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *