20 सूत्रीय कार्यक्रम में पौड़ी जिले ने पाया प्रथम स्थान

20 सूत्रीय कार्यक्रम में पौड़ी जिले ने पाया प्रथम स्थान

एनसीपी न्यूज़। पौड़ी। पौड़ी जनपद ने 20 सूत्री कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन में पाई प्रथम रैंक* *जिलाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्य विकास अधिकारी के प्रभावी पर्यवेक्षण में जनपद पौड़ी ने अप्रैल 2022 से जनवरी 2023 के बीच पाया प्रदेश में प्रथम स्थान* जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान के कुशल मार्गदर्शन और दिशानिर्देशों तथा मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे के प्रभावी पर्यवेक्षण में जनपद पौड़ी द्वारा अप्रैल 2022 से जनवरी 2023 की अवधि के बीच 20 सूत्री कार्यक्रम में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद पौड़ी को इस दौरान 20 सूत्री कार्यक्रम में कुल 105 में से 94 अंक (89.52%) प्राप्त हुए हैं। दूसरे स्थान पर रहे जनपद उधम सिंह नगर को 105 अंकों में से 93 अंक (88.57%) प्राप्त हुए हैं। 20 सूत्री कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने के चलते जिला अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को बधाई दी है।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *