मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जन- जागरूकता अभियान को सराहा

एनसीपी न्यूज़। चौबट्टाखाल में पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के आगमन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने जनपद पुलिस द्वारा किये जा रहे जागरूकता सम्बन्धी अभियान की जानकारी दी गयी|
↔️ जनपद पुलिस द्वारा गांवों में जाकर साइबर फ्रॉड सम्बन्धित जागरूकता चौपाल लगाकर ग्रामीणों को लगातार जागरूक किया जा रहा है|
↔️ ड्रग्स जागरूकता के सम्बन्ध में छात्राओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है|
↔️स्कूली छात्र-छात्राओं को सशक्त बनाने हेतु सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जा रही है| अब तक *100 से अधिक स्कूलों* में जाकर छात्राओं उक्त प्रशिक्षण दिलाया जा चुका है|
* मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा जनपद पुलिस द्वारा जन जागरूकता के सम्बन्ध में किये जा रहे कार्यों की सराहना* की गयी|