भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने की ली गई शपथ

भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने की ली गई शपथ

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर विश्वविद्यालय के डीन प्रो०पी०एस०राणा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

प्रो० राणा ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि सुखद जीवन के लिए पर्यावरण का स्वच्छ होना जरूरी है इसके लिए विश्वविद्यालय दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने इस अवसर पर वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण किया वह इस हेतु विभाग के तिवारी डी०एफ०ओ०,श्री ध्यानी रेंजर, चन्द्र मोहन डिप्टी रेंजर, रावत वन दरोगा व टीम का धन्यवाद दिया। समुदाय के प्रति भी शिक्षण संस्थाओं का कुछ कर्तव्य है। कार्यक्रम का संचालन हर्षित शर्मा द्वारा किया गया। विभाग की टीम ने बी०जी०यू० द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संदेश हेतु व इस क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की व सामुदायिक गतिविधियों में विश्वविद्यालय की भूमिका की सराहना की।

एन०एस०एस० के कार्यक्रम प्रभारी  हर्षित शर्मा द्वारा रैली को सफल बनाने हेतु सभी शिक्षकों का धन्यवाद किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में डॉ० के० सर्वानन, धीरेन्द्र कुमार, विकास, शशि, ब्रजेश, राहुल, आदि समस्त शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विवि के कुलाधिपति डा०अनिल सिंह व प्रति कुलाधिपति डा०आशा सिंह ने विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों, स्टाफ व छात्र-छात्राओं को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *