राहुल के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने मरीजो को बांटे फल

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड के निर्देश पर सोमवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस जनो ने कोटद्वार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की अगुआई में बेस हॉस्पिटल कोटद्वार में सभी वार्डों में मरीजों को फल वितरण किये।
ततपश्चात एक औपचारिक गोष्ठी में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि वर्तमान समय में आज कोई भी नेता राहुल गांधी की तरह नही है, जो आज जनमुद्दो को लेकर सबसे बड़ी आवाज बने हैं।
फल वितरण के समय कांग्रेस पदाधिकारियों / कार्यकर्ताओं में ओमप्रकाश कोटला (जिलाध्यक्ष SC प्रकोष्ट ) नईम अहमद ( पार्षद ) बलबीर सिंह रावत ( मीडिया कोर्डि ) प्रवेश रावत ( पूर्व प्रदेश सचिव ) सूरबीर खेतवाल ( महानगर अध्यक्ष SC प्रकोष्ट ) दिनेश चौधरी, कृपाल सिंह नेगी, विजय नेगी, विनोद नेगी, संदीप रावत, राजीव जखमोला, राजा आर्य, शुभम रावत, शिवम भूषण आदि कार्यकर्ता सम्मलित थे।