भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ०अनिल सिंह हुए अचीवर अवार्ड 2023 से सम्मानित

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ०अनिल सिंह सर को शहर व समाज के प्रति सकारात्मक सोच, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका व उनके द्वारा इस दिशा में किये गये उल्लेखनीय कार्यों के लिए अमर उजाला द्वारा वर्ष 2023 के अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। विश्वविद्यालय के डीन प्रो०पी०एस०राणा ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जी को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए पूर्व में भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। गत वर्ष उन्हें वियतनाम में जागरण द्वारा वर्ष का सर्व श्रेष्ठ शिक्षाविद् पुरस्कार 2022 से विभूषित किया गया। विश्वविद्यालय में उक्त समाचार पाकर अत्यन्त प्रसन्नता का माहौल है। प्रो० राणा ने पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की व विश्वविद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि डॉ० अनिल सिंह सर का शिक्षा के अलावा समाज सेवा, राजनीति, अध्यात्म, प्रशासन, प्रबन्धन, जन कल्याण आदि क्षेत्रों में अतुलनीय योगदान है। उनके कुशल निर्देशन से प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व शिक्षक व कर्मचारियों के प्रोत्साहन हेतु विश्वविद्यालय द्वारा प्रति वर्ष पुरस्कार प्रदान किया जाता है।