पनियाली डिपो के डिपो अधिकारी चौधरी व लॉगिग सहायक बिष्ट हुए सेवानिवृत्त

पनियाली डिपो के डिपो अधिकारी चौधरी व लॉगिग सहायक बिष्ट हुए सेवानिवृत्त

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वन निगम के पनियाली डिपो से आज सोमवार को सहायक लॉगिग अधिकारी व डिपो अधिकारी महेश चौधरी और लॉगिग सहायक मान सिंह बिष्ट सेवानिवृत्त हुए। निगमकरियो द्वारा उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। अपने संबंधोंन में उन्होंने निगम कर्मियों को स्वागत के लिए धन्यवाद देते हुए बताया कि उन्होंने निगम में सेवा की शुरुआत जनवरी 1986 से कालागढ़ लॉगिग प्रभाग से स्केलर के पद से की थी उसके बाद लॉगिग सहायक बने और अब वह सहायक लॉगिग अधिकारी व डिपो अधिकारी के पद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। एनसीपी न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने बताया कि निगम में पेंशन नहीं मिलती है जिससे इतनी लंबी सेवा देने के बाद अधिकारी व कर्मचारी अपने आप को आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह वन निगम कर्मियों के लिए पेंशन शुरू करे जिससे वन निगम कर्मी अपने को आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस कर सकें। कहा कि जंगलों में काफी मात्रा में लकड़ी सड़- गल जाती है जिसको सहेजने की आवश्यकता है ।

दूसरी ओर पनियाली डिपो से लॉगिग सहायक के पद से सेवानिर्वित हो रहे मान सिंह बिष्ट ने बताया कि उन्होंने निगम में सेवा की शुरुआत 1982 में बिजनौर वन निगम से की थी। उन्होंने कहा कि जंगलों में अवैध पातन को रोकने के लिए सरकार को एजेंसी बनानी चाहिए जिससे जंगलों में पूर्ण रूप से अवैध पतन को रोका जा सके। कहा कि निगम वनों के सीमित संसाधनों से चल रहा है। पेंशन पर उन्होंने भी जोर देते हुए कहा कि सरकार को निगम कर्मियों के लिए पेंशन करनी चाहिए। 

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *