साइबर ठगी के शिकार व्यापारी के पौड़ी पुलिस ने लौटाये 1,12,000 रुपये

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। दिनांक 29.07.2023 को आवेदक प्रमोद बंसल, निवासी-डिवाईन अर्थ हर्बल इन्टरप्राईजेज, कोटद्वार,पौड़ी गढवाल द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनको को कॉल कर बताया कि हमारा b2b पोर्टल जिसके माध्यम से आपको अच्छा फायदा करा सकते हैं, साथ ही एक महीने में 02 इन्टरनेशनल वेरीफाईड बायर भी देगें, जिसके सब्सक्रिप्सन चार्ज के रुप में उनसे ₹1,12,000/- की ऑनलाइन ठगी की गयी। जनपद की साईबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये नियमानुसार सम्बन्धित पैमेन्ट गेटवे /बैंक नोडल से पत्राचार कर आवेदक के *खाते से कटी ₹1,12,000/- रुपये की धनराशि उनके खाते में वापस* करायी गयी। जिस पर *साइबर ठगी का शिकार हुये व्यक्ति द्वारा मेहनत की कमाई वापस पाकर प्रत्यक्ष व वीडियो के माध्यम से पौड़ी पुलिस का आभार जताया।
*पुलिस टीम*
1. निरीक्षक राजेन्द्र सिंह खोलिया -प्रभारी साईबर सैल
2. उपनिरीक्षक श्री जयपाल सिंह चौहान
3. मुख्य महिला आरक्षी 194 ना0पु0 विमला नेगी
4. मुख्य आरक्षी 46 स0पु0 आशीष नेगी
5. मुख्य आरक्षी स0पु0 नरेन्द्र नेगी
6. आरक्षी 284 स0पु0 अरविन्द राय
7. आरक्षी ना0पु0 अमरजीत