विधानसभा अध्यक्ष ने कण्वाश्रम महोत्सव के विजताओं को बांटी पुरस्कार राशि


एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंण्डूड़ी द्वारा कोटद्वार नींबूचौड़ स्थित अपने निजी आवास पर जनता की समस्याओं को सुना गया व उनके निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया ।
साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने कण्वाश्रम महोत्सव के विजताओं को उनकी पुरस्कार राशि वितरित करी व भविष्य में भी आगे की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी । टैक्सी यूनियन कोटद्वार द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उनके साथ हो रहे अन्याय का वर्णन किया इसके स्वरूप विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर राज गौरव, मनोज पांथरी, आशीष रावत, राजेंद्र बिष्ट, मनीष भट्ट आदि लोग उपस्थित रहे।





