कांग्रेस ने मनाई ‘पेशावर काण्ड की बर्षी’

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार में कांग्रेस के जनों ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बीर चंद्र सिंह गढ़वाली द्वारा पेशावर काण्ड को अंजाम दिए जाने के दिन को “पेशावर काण्ड की बर्षी” के रूप में मनाते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सृद्धांजली अर्पित की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बीर चंद्र सिंह गढ़वाली के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि आज ही के दिन 23 April 1930 को पेशावर (बर्तमान पाकिस्तान) में आजादी के संघर्ष के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा चलाए जा रहे “सबिनय अवज्ञा आंदोलन” के परिपालन में पठानों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच अंग्रेजी हुकूमत ने गढ़वाल राइफल की यूनिट 2/18 का नेतृत्व कर रहे बीर चंद्र सिंह गढ़वाली को पठानों पर गोली चलाने का आदेश दिया, लेकिन गढ़वाली ने निहत्थे पठानों पर हुकूमत के खिलाफ बिद्रोह करते हुए गोली चलाने से इंकार कर दिया, इससे आजादी के संघर्ष से जुड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो में नए उत्साह का सृजन हुआ और आजादी के संघर्ष के लिए यह घटना प्रेरणास्पद बन गई और यह दिन इतिहास के पन्नो में दर्ज हो गया।
कार्यक्रम में विनोद डबराल (जिलाध्यक्ष) रंजना रावत (पूर्व प्रदेश महामंत्री) बलबीर सिंह रावत (कार्यवाहक जिलाध्यक्ष) दिलबर प्रताप सिंह (पूर्व जिला पंचा सदस्य) मो0 स्वाले (जिलाध्यक्ष अल्प संख्य प्रकोष्ठ) नईम अहमद एवम सूरज प्रसाद कांति (पूर्व पार्षद) बिरेंद्र सिंह रावत ( उपाध्यक्ष) प्रवेश रावत (प्रदेश सचिव ) राजीव जखमोला विपिन चड्ढा, कृपाल सिंह नेगी, विजय नेगी, मनोज रावत, संदीप रावत, प्रदीप नेगी, गबर सिंह रावत (महामंत्री) राजा आर्य, जावेद, चंद्रदीप, सुनील कुमार, जाकिर,खुर्शीद कुरेशी, मो0 आमिद आदि उपस्थित थे।