आगामी त्यौहारों को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर कोतवाली में हुआ गोष्ठी का आयोजन

आगामी त्यौहारों को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर कोतवाली में हुआ गोष्ठी का आयोजन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। आगामी त्योहारी सीजन को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से मंगलवार को कोतवाली कोटद्वार में क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें तहसीलदार कोटद्वार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार सहित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, व्यापारियों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने प्रतिभाग किया।

इस बैठक में उपस्थित सभी लोगों से आगामी त्योहारों को शांति, प्रेम एवं आपसी सौहार्द के वातावरण में मनाने तथा पुलिस प्रशासन द्वारा सहयोग की अपील की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत बाजार क्षेत्रों में आवागमन व्यवस्था, पार्किंग के निर्धारित स्थान तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाने, व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा के उपायों को सुदृढ़ करने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।

क्षेत्र के व्यापारियों एवं नागरिकों से अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने स्तर पर सहयोग बनाए रखें, धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या तनाव की स्थिति उत्पन्न न होने दें। त्योहारों की रौनक तभी बनी रहती है जब समाज में शांति, भाईचारा और परस्पर विश्वास कायम रहता है। अतः सभी नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे त्योहारों को उल्लास और जिम्मेदारी के साथ मनाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 डायल कर पुलिस को सूचना दें।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *