आम के लिए कोरोना, खास के लिए आओना, वाजपेयी के शूटिंग पर उठे सवाल

आम के लिए कोरोना, खास के लिए आओना, वाजपेयी के शूटिंग पर उठे सवाल

 

एनसीपी न्यूज़। लोकतंत्र हमेशा हारता है और राज्यतंत्र और कुलीनतंत्र हमेशा जीतता है। इसकी बानगी बना राज्य का मुक्तेश्वर क्षेत्र । मुक्तेश्वर स्थित एक रिजॉर्ट में बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी के पहुंचने और वेब सीरीज की शूटिंग के सिलसिले में टीम के पहुंचने की सूचना से ग्रामीणों में रोष फैल गया । कहा कि प्रशासन और पुलिस बड़े लोगों के आगे ग्रामीणों की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। एक तरफ पुलिस कोविड कर्फ्यू का स्थानीय लोगों से पालन करा रही है वहीं, शूटिंग के लिए छूट दी जा रही है। जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि भवाली पुलिस को शिकायत की गई तो उन्हें धमकाया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर क्षेत्र में शूटिंग शुरू हुई तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। क्षेत्र के शीतला, सतखोल और सतोला के लोगों ने बताया कि दिल्ली और मुंबई से सैकड़ों की संख्या में लोग शूटिंग के लिए गांवों में पहुंचे हैं। क्षेत्र में बाहरी लोगों के पहुंचने से कोरोना के फैलने का भय बना हुआ है।

 

 

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *