अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

 

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। सोमवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अग्निपथ योजना के विरोध में तहसील प्रांगण में सत्याग्रह किया।

 

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल ने कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आज तक जो भी नियम बनाए हैं, वह सिर्फ जनता को परेशान करने के लिए बनाए गए हैं। कहा कि जो अग्निवीर योजना सरकार द्वारा लाई गई है इससे केवल नौजवानों को छलने चलने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि मोदी सरकार ने 3 साल से सेना की कोई भी भर्ती नही निकाली है, जिससे देश का युवा अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है । कहां कि सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना युवाओं के लिए सिर्फ एक लॉलीपॉप है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। इस अवसर पर जसबीर राणा, वीरेंद्र बिष्ट, विजय रावत, कृष्णा  बहुगुणा, सुनील दत्त सेमवाल, प्रवेश रावत, कांति प्रसाद, प्रमोद रावत, वीरेंद्र सिंह, राकेश बिष्ट, सुखपाल, मुन्नी देवी, गणेश नेगी के अलावा सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे।

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *