अकेले रहने वाले बुजुर्गों की ‘मददगार’ बन रही है पौड़ी पुलिस

अकेले रहने वाले बुजुर्गों की ‘मददगार’ बन रही है पौड़ी पुलिस

एनसीपी न्यूज़। सतपुली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा जनपद पौड़ी के समस्त थाना प्रभारियों को  पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा सीनियर सिटीजन की सुरक्षा हेतु निर्गत निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में आज जनपद पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गयी।

↔️ जनपद की *थाना सतपुली पुलिस* द्वारा बुजुर्गो के घर जाकर उनसे मुलाकात की गयी व उनको अपना नम्बर दिया है, ताकि वे किसी भी तरह की परेशानी पर पुलिस को तुरन्त बुला सकें।

↔️ पौड़ी पुलिस वृद्धजनों का सत्यापन कर लगातार उनके घर जाकर हाल-चाल और हालात जान रही है।

↔️ घर में अकेले रह रहे वृद्धजनों पर पौड़ी पुलिस द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ताकि उन्हें अकेला समझ कर कोई आपराधिक तत्व कोई वारदात घटित न कर सके।

↔️गश्त के दौरान भी पुलिसकर्मी बुजुर्गों का हालचाल लेने के साथ ही उनकी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने का भी हर सम्भव मदद कर रही है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *