अलकनंदा नदी में टापू में फंसे पानीपत निवासी की पुलिस ने बचाई जान

अलकनंदा नदी में टापू में फंसे पानीपत निवासी की पुलिस ने बचाई जान

एनसीपी न्यूज़। रविवार को एक स्थानीय व्यक्ति ने जनपद के थाना श्रीनगर की चौकी *कलियासौड़ पर सूचना दी कि गोवा बीच पर एक व्यक्ति पानी के बीच टापू पर फंस* गया है।

जिस पर चौकी प्रभारी कलियासोड़ उपनिरीक्षक अजय भट्ट द्वारा तत्काल त्वरित कार्यवाही करते हुए एसडीआरएफ को मौके पर आने हेतु अवगत कराया गया।
पुलिस टीम द्वारा जल पुलिस की सहायता से गोवा बीच पर *फंसे व्यक्ति बिशन चौधरी पुत्र विक्रम सिंह जैलदार, निवासी पट्टी गलियाना थाना सवालका तहसील सवालका जिला पानीपत हरियाणा को पानी से सकुशल* बाहर निकाला गया|

थाना श्रीनगर पुलिस, जल पुलिस व SDRF ने अथक प्रयास कर डैम में तैरकर डूब रहे व्यक्ति को सकुशल बचाया और सुरक्षित बाहर निकाला।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *