अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत- सुरेंद्र सिंह नेगी

अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत- सुरेंद्र सिंह नेगी

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की जंयती के अवसर पर कांग्रेसियों ने उनको याद किया।  हिंदू पंचायती धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर ने हुआ-छूत व भेदभाव जैसी कुरीतियों को दूर करने के साथ ही शिक्षा पर जोर दिया। जिससे कि समाज में अंतिम पंक्ति का व्यक्ति अग्रिम पक्ति तक पहुँचे, उन्होंने न सिर्फ संविधान बनाने में अपनी भूमिका निभाई बल्कि राष्ट्र और समाज को एक करने में भी अपना अमूल्य योगदान दिया। इस मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल द्वारा भी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने  बाबा साहेब का याद कर सभी से उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय रावत, मीडिया कॉर्डिनेटर बलबीर सिंह रावत, रूपेंद्र सिंह नेगी, पार्षद गीता नेगी के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *