अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए डिप्लोमा इंजीनियरस

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए डिप्लोमा इंजीनियरस

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियरस महासंघ के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों के समाधान न होने के चलते डिप्लोमा इंजीनियरस अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सिंचाई निरीक्षण भवन, कोटद्वार में धरने पर बैठे कर्मियों को संबोधित करते हुए डिप्लोमा इंजीनियरस महासंघ पौड़ी के सचिव कौशिद अली ने कहा कि उन्होंने 10 बार अपनी समस्याओं के समाधान हेतु शासन और सरकार से बातचीत की, लेकिन उनकी किसी भी समस्या का अब तक समाधान नहीं किया गया। जिसके कारण डिप्लोमा इंजीनियरस अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर हो गए हैं। बताया कि उक्त हड़ताल में प्रदेश के समस्त तकनीकी विभागों में कार्यरत अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अपर सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं। धरने में पौड़ी जिले के कोटद्वार, सतपुली, श्रीनगर व पौड़ी शाखा के सदस्य शामिल हुए। धरना देने वालों में मुकेश कुमार, दीपेंद्र सिंह रावत, अशीष शाह, अजय बेलवाल, सूरज सिंह, सुमित कुमार आदि मौजूद थे।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *