अंकिता हत्याकांड व भर्ती घोटालों की जाँच को लेकर यूकेड़ी ने निकाला मशाल जुलूस

अंकिता हत्याकांड व भर्ती घोटालों की जाँच को लेकर यूकेड़ी ने निकाला मशाल जुलूस

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। आज उत्तराखंड क्रांति दल के आह्वान पर अंकिता हत्याकांड व भर्ती घोटालों की हाईकोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग को लेकर कोटद्वार में सांय 7:00 बजे हिंदू पंचायती धर्मशाला से मशाल जुलूस निकाला गया। जो स्टेशन रोड होते हुए बद्रिनाथ मार्ग से झंडा चौक में समाप्त हुआ।

जिसमें वक्ताओं द्वारा कहा गया कि शासन-प्रशासन की ढिलाई के कारण अंकिता हत्याकांड हुआ। जिसमें राजस्व पुलिस यमकेश्वर की संलिप्तता आ रही है, साथ ही भर्ती घोटाले में छोटे-छोटे पकड़े जा रहे हैं पर अभी तक किसी बड़े नौकरशाह व नेता पर कार्यवाई नहीं की गई। इसी को लेकर कल 2 अक्टूबर को उत्तराखंड संपूर्ण बंद रहेगा आज के मशाल जुलूस मे केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ शक्ति शेल कपरवान, केंद्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय संगठन मंत्री हरीश द्विवेदी, केंद्रीय प्रचार सचिव श्रवण सिंह रावत, आंदोलनकारी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष  पितृ शरण जोशी, कोटद्वार महानगर के संयोजक जग दीपक सिंह रावत गुलाब सिंह रावत, हयात सिंह गुसाईं, रमेश चंद्र कोठारी, भुपाल सिंह रावत, अमित चौधरी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष  रमेश भंडारी मनमोहन सिंह नेगी, पार्षद वीरेंद्र सिंह, विजय पाल, मंगल सिंह, संजू कश्यप, इकरामुद्दीन, विनोद अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह नेगी, जगमोहन रावत आदि लोग सम्मिलित थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *