अंकिता का शव मिला, पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया एम्स

अंकिता का शव मिला, पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया एम्स

एनसीपी न्यूज़। विगत दिनों से चलाए जा रहे गहन सर्च ऑपरेशन के बाद आज प्रातः 8:15 बजे चीला बैराज रेंज से एक शव रिकवर किया गया। जिसकी अंकिता के परिजनों के समक्ष शिनाख्त कराई गई और उसकी पहचान कु. अंकिता भंडारी के रूप में की गई। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने संबंधित अधिकारियों को शव के पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए हैं। जिस क्रम में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में चिकित्सा टीम के द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी यशवंत सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार भी उपस्थित रहे। 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *