अंकिता को न्याय दिलाने के लिए यूकेडी ने निकाला कैंडल मार्च

अंकिता को न्याय दिलाने के लिए यूकेडी ने निकाला कैंडल मार्च

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। अंकिता भंडारी की हत्या के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल ने देर शाम देवी मंदिर सुखरो से लेकर झंडा चौक तक कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने झंडा चौक मे एकत्रित होकर अंकिता भंडारी को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार को अंकिता भंडारी के केस को जल्द से जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाना चाहिए जिससे दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके और अंकिता को न्याय मिल सके।

कैंडल मार्च में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा शक्ति शेल कपरवान, केंद्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय सलाहकार समिति सद्स्य पंकज भट्ट, केंद्रीय संगठन मंत्री हरीश द्विवेदी, भगवती प्रसाद कंडवाल, महानगर संयोजक जगदीप रावत, विनय भट्ट, यतेंद्र भट्ट, पुष्कर सिंह रावत, गुलाब सिंह रावत, हयात सिंह गुसाईं, मनमोहन सिंह नेगी, मदन सिंह बिष्ट, संजू कश्यप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *