अनुकृति के नेतृत्व में कांग्रेस ने निकाली जनआक्रोश रैली

अनुकृति के नेतृत्व में कांग्रेस ने निकाली जनआक्रोश रैली

एनसीपी न्यूज़। लैंसडाउन। रिखणीखाल में पूर्व निर्धारित कांग्रेस की जन आक्रोश रैली का आयोजन हुआ। जिसका नेतृत्व अनुकृति गुसाईं रावत ने किया । सरकार जवाब दो विकास रैली के दौरान आमजन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए । कांग्रेसी नेत्री अनुकृति गुसाई रावत ने कहा कि पिछले 6 वर्षों के दौरान प्रदेश और लैंसडाउन विधानसभा का का विकास ठप है। जनता परेशान है और कानून व्यवस्था ठप है। महिलाएं असुरक्षित हैं अंकिता भंडारी कांड में सत्ता से जुड़े लोग आरोपी हैं। दिल्ली में पहाड़ कि बेटी किरण नेगी को न्याय नहीं मिल पाया । कर्मचारियों की पेंशन स्कीम बंद हैं और कर्मचारी भी परेशान है । लैंसडाउन विधायक खुलेआम स्वीकार कर चुके हैं वे विकास करने में नाकाम रहे हैं। इस के बाद अब कहने को कहने को कुछ नहीं बचा हैं। मेरी विधायक जी को सलाह है कि उन्हे राजनीति से संयास ले लेना चाहिए । जन आक्रोश रैली के दौरान बाजार में सरकार का पुतला दहन भी किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद रावत,विजयपाल नेगी ,रमेश रावत ,राजेंद्र सिंह रावत ,मनोज रावत ,भगत सिंह नेगी, धनवीर बिष्ट ,देवेंद्र कुमार, दिनेश नेगी ,पुष्कर गोसाई ,रविंद्र रावत ,अशोक कुमार आदि कांग्रेसियों ने शिरकत की।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *