अपर पुलिस अधीक्षक ने किया 33 वीं सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

अपर पुलिस अधीक्षक ने किया 33 वीं सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

 

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार एवम् पुलिस उपाधिक्षक कोटद्वार ने दुपहिया व चौपहिया वाहनो को हरी झंडी दिखाकर ३३ वी सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया एवम् कोटद्वार की जानता को यातायात पुलिस के माध्यम से जागरूक भी किया। रैली में कोटद्वार पुलिस के चीता जवान, हाईवे पेट्रोल, सिटी पेट्रोल, यातायात कर्मी एवम् यातायात पुलिस के अधि/कर्मगण मौजूद रहे। उक्त रैली ने नजीबाबाद चौक से शहर में मुख्य चौराहों व मार्गों से रवाना होकर लोगो को यातायात से सम्बन्धित जागरूक किया। दिनांक 11 से 17-01-23 तक सड़क सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित कर जागरूक करने के साथ साथ होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना उद्देश्य है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *