अपर पुलिस अधीक्षक ने ली कोटद्वार के सर्राफा कारोबारियों की मीटिंग

अपर पुलिस अधीक्षक ने ली कोटद्वार के सर्राफा कारोबारियों की मीटिंग

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी द्वारा कोतवाली कोटद्वार परिसर में कस्बा कोटद्वार सर्राफा कारोबारियों के साथ मीटिंग आयोजित की गयी। मीटिंग में महोदया द्वारा सर्राफा कारोबारियों को अपनी दुकानों में अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरा लगाने, सुरक्षा हेतु अलार्म लगाने, रात्रि में गार्ड नियुक्त करने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस से तत्काल साझा करने एवं किसी भी आपातकालीन स्थिति में डायल-112 पर कॉल करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही शर्राफा कारोबारियों को उनके दुकानों के आस पास नियमित गश्त और निगरानी को बढ़ाने का आश्वासन दिया गया ताकि सुरक्षा के दृष्टिगत संभावित आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। तत्पश्चात महोदया द्वारा स्थानीय बार्बर शॉप, मोटर मैकेनिक व टेलर शॉप मालिकों की मीटिंग ली गई सभी को अपनी अपनी दुकानों पर काम करने वाले बाहरी कारीगरों/नौकरों का शत प्रतिशत पुलिस वेरिफिकेशन करवाने के सम्बन्ध में सख्त हिदायत दी गयी। साथ ही बताया कि किसी दुकानदारों के द्वारा अपना अथवा अपने कारीगरों/नौकरों का सत्यापन नहीं कराया जाता तो उनके विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *