अटल आयुष्मान कार्ड का लाभ न देने वाले निजी अस्पतालों पर हो कार्रवाई- तीरथ

अटल आयुष्मान कार्ड का लाभ न देने वाले निजी अस्पतालों पर हो कार्रवाई- तीरथ

एनसीपी न्यूज़। सूबे के मुखिया तीरथ सिंह रावत ने उन निजी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जो निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूलने के साथ-साथ अटल आयुष्मान कार्ड का लाभ नही दे रहे हैं। कहा कि ऐसे अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने समय-समय पर अस्पतालों के निरीक्षण भी करने के भी निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री शनिवार को राज्य सचिवालय में कोविड -19 के नियंत्रण एवं कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति के संबंध में जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि टेस्टिंग, माइक्रो कंटेनमेंट जोन, कोविड अप्रोप्रियेट बिहेवियर और इंफोर्समेंट पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह, अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव अमित नेगी, आर मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. पंकज पाण्डेय, डीजी स्वास्थ्य डॉ. तृप्ति बहुगुणा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *