अवैध खनन करते मालन से दो व तेलीश्रोत से एक टैक्टर ट्रॉली सीज़

अवैध खनन करते मालन से दो व तेलीश्रोत से एक टैक्टर ट्रॉली सीज़

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडाउन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह को मालन नदी से अवैध खनन करते हुए दो टैक्टर ट्रॉली व तेलीश्रोत से एक टैक्टर ट्रॉली को पकड़ कर कोटद्वार रेंज में लाकर सीज कर दिया है।

रेंज अधिकारी अजय कुमार ध्यानी के बताया कि सुबह जब वह अपने कर्मचारियों के साथ गस्त कर रहे थे तो उन्हें ये टैक्टर ट्रॉलियां अवैध खनन करते हुए दिखाई दी। जिनको मौके से पकड़ कर रेंज कार्यालय में सीज़ कर दिया गया है और इनके मालिकों पर जुर्माने की कार्यवाई की जा रही है। गस्त में डिप्टी रेंजर अखिलेश रावत, फोरेस्टर राहुल, फोरेस्टर धीरज आदि मौज़ूद थे।

 

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *