अवैध खन्ननकारियों ने किया रेंज कार्यालय का घेराव

अवैध खन्ननकारियों ने किया रेंज कार्यालय का घेराव

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। पिछले 6 सालों से कोटद्वार की नदियों मालन, सुखरो व खो नदी में चल रहे अवैध खनन व सुखरो पुल के टूट जाने के बाद लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार रेंज के नए रेंज अधिकारी अजय ध्यानी ने 100 से अधिक ट्रैक्टरों को रेंज कार्यालय में खड़ा कर उन पर भारी जुर्माना लगाया तो इसके खिलाफ अंदर व बाहर से उनके ऊपर तरह-तरह का दबाव बनाने का प्रयास किया। लेकिन जब वह किसी दबाव में नहीं आए तो इसका परिणाम हुआ कि रविवार से उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा जाने लगा। जब रविवार को इस षड्यंत्र में पूरी तरह से सफलता नहीं मिल पाई तो सोमवार को अवैध खननकारियों का असली चेहरा सामने आ गया और वह झुंड के रूप में रेंज कार्यालय कोटद्वार पहुंच गए। अब सवाल यह उठता है कि क्या अवैध खननकारियों को खनन की इजाजत दी जानी चाहिए जबकि पुलों के टूटने का खतरा  लगातार कोटद्वार की जनता के सिर पर मंडरा रहा है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *