बाइक व मोबाइल चोर गिरफ्तार

बाइक व मोबाइल चोर गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कोटद्वार पुलिस ने एक मोटरसाइकिल व दो मोबाइल चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22.07.2022 को हल्दूखाता निवासी देशबन्धु गढवाली ने अपनी एक मोटर साईकिल व 02 मोबाइल चोरी के सम्बन्ध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी थी। जिसके बाद मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत चौहान ने अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार विजय सिंह के निर्देशन में उ0नि0 प्रद्युमन सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया था। गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनेश यादव (उम्र-32 वर्ष) पुत्र स्व. जगत सिंह, निवासी-खिरगिया, थाना-सेन्दरी, जिला-निवाड़ी, मध्य प्रदेश को एक बाइक व दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष मे पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रद्युमन सिंह नेगी, आरक्षी नापु पवनीश कवि, आरक्षी नापु सतेन्द्र, आरक्षी नापु हेमन्त सिंह व आरक्षी CIU हरीश मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *