बढ़ते तापमान को लेकर येलो अलर्ट जारी

बढ़ते तापमान को लेकर येलो अलर्ट जारी

एनसीपी न्यूज़। सूरज की तपिश से जून के पहले सप्ताह में ही तापमान रिकॉर्ड 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। गर्मी से झुलस रहे लोगों को अभी कुछ दिन और राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार सात जून तक तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। बढ़ते तापमान को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

 राजधानी दून मेें लगातार कई दिनों से पारे के 40 के ऊपर जाने से जहां लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रखा है, वहीं बिजली कटौती ने तो लोगों का दम ही निकालकर रख दिया है। बिजली कटौती से कई क्षेत्रों में लोगों को पीने के पानी के लिए भी लाले पड़ रहे हैं। शहर के कई क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारु न होने से लोग परेशान हैं।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *