बहुजन समाज पार्टी के मेयर प्रत्याशी महेश नेगी के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब

बहुजन समाज पार्टी के मेयर प्रत्याशी महेश नेगी के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब

 

 

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। बहुजन समाज पार्टी के मेयर प्रत्याशी महेश नेगी के समर्थन में प्रचार के आखिरी दिन पदमपुर स्थित एक निजी वेडिंग पॉइंट में लोगों का जन सैलाब उमड़ा।

इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी महेश नेगी ने कहा कि यदि जनता उनको चुनती है तो वह समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करेंगे। कहा कि कोटद्वार में बहुत सारी समस्याएं हैं जिनका समाधान किया जाना आवश्यक है। कहा कि पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी और कोटद्वार का संपूर्ण विकास करेगी। इस अवसर पर दिनेश शाह के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *