बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर हुआ बैठक का आयोजन

बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर हुआ बैठक का आयोजन

एनसीपी न्यूज़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में गुरुवार को थाना कोटद्वार में पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर एक मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में सीएलजी मेंबर, मस्जिद कमेटी के प्रबंधकों व शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। पुलिस उपाधीक्षक ने लोगों से अपील की कि वह सदभाव के साथ ईद को सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करे।बैठक मैं तहसील कोटद्वार, नगर निगम कोटद्वार, जलसंस्थान, बिजली विभाग के अधिकारियों के अलावा थाना प्रभारी विजय सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर शिव कुमार, एसएस आई जगमोहन रमोला के अलावा कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *